बीकानेर में श्रीडूंगरगढ़ में एक बार फिर सड़क हादसा हो गया है। पिछले कुछ दिनों में सड़क हादसे में अकेले श्रीडूंगरगढ़ में ये दसवीं मौत है। इससे पहले कार में सवार सात लोगों की मौत हुई और इसके बाद दो भाईयों की हादसे में मौत हुई। अब श्रीडूंगरगढ़ के स्टेट हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गांव आड़सर से करीब तीन किलोमीटर आगे सरदारशहर रोड पर हुआ, जहां एक कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया। घटना के बाद आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। वहीं गांव आड़सर के युवाओं ने भी राहत कार्य में सहयोग किया। मृतक के शव को एंबुलेंस की सहायता से श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान आसासर निवासी 27 वर्षीय राजेश सांसी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजेश आड़सर से अपने गांव आसासर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी हैहादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। युवक की असमय मौत से परिजनों में शोक की लहर है।