SBI Alert: अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। बैंक की यूपीआई सेवाएं कुछ समय के लिए काम नही करेंगी। इससे लाखों ग्राहकों को असुविधा हो सकती है। एसबीआई ने शुक्रवार को कहा कि उसकी कुछ सेवाएं 11 अक्टूबर मध्यरात्रि के बाद निर्धारित रख-रखाव गतिविधियों के कारण अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं होंगी। इस प्रक्रिया के तहत SBI UPI सेवाएं एक घंटे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। अगर आप 11 अक्टूबर की रात कहीं बाहर जा रहे हैं, तो आपको इससे असुविधा हो सकती है। ऐसे में आप पहले से तैयार रहें।
