अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को फलोदी दुर्ग में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चलेगा। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने आमजन से इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ सभी ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर भी योगाभ्यास के कार्यक्रम होंगे। इसी दिन, नशा मुक्त अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा ‘मिशन प्रण’ का भी शुभारंभ किया जाएगा। ‘मिशन प्रण’ का उद्देश्य जिले में नशे के अवैध व्यापार पर रोक लगाना और आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक करना है। कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने इसके सफल क्रियान्वयन के लिए विभागीय अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किए हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को स्वर्णकार नवयुवक मंडल संस्थान के तत्वावधान में सत्यनारायण मंदिर में पोस्टर विमोचन किया गया। ये रहे मौजूद इस अवसर पर स्वर्णकार समाज अध्यक्ष पुखराज जवड़ा, जिलाध्यक्ष किशोर कुमार कड़ेल, समाज ट्रस्टी श्रीगोपाल ढल्ला, श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार नवयुवक मंडल संस्थान के संरक्षक किशोर कुमार कड़ेल, श्याम सुंदर कड़ेल, मनोज मौसूण, गौरव कड़ेल, लाभचंद कड़ेल, मनोज कुकरा, धर्मेंद्र कड़ेल और धर्मेंद्र खजवाणिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व एबीवीपी नगर और हिंदुस्तान स्काउट गाइड के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी में एक योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों, परिषद कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, साथ ही योग के महत्व और लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में हिंदुस्तान स्काउट गाइड के जिला प्रभारी अभिषेक शर्मा, ममता शर्मा, संदीप उदानी और यश पुरोहित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने योग के माध्यम से स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
