सहकारिता क्षेत्र में भीलवाड़ा एक नया इतिहास रचने जा रहा है। भीलवाड़ा जिला दूध उत्पादक सहकारी संघ के नवनिर्मित अल्ट्रा हाई टेम्परेचर (यूएचटी) एसेप्टिक पैकेजिंग प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह 11 बजे राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। यह प्लांट राजस्थान में 200 एमएल तक की यूएचटी एसेप्टिक पैकेजिंग सुविधा वाला पहला प्लांट होगा, जो प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों के लिए नई दिशा साबित होगा।