नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर कोटा से है।किसान ने फसल बर्बाद होने पर सुसाइड कर लिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. कोटा में जहरीला-पदार्थ खाकर किसान ने सुसाइड किया
कोटा में वसुंधरा से मिलने पहुंचे सीएम और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष: अंता विधानसभा उप चुनाव को लेकर चर्चा, राजे के बेटे के लोकसभा क्षेत्र में आता है अंताफसल खराब होने से आहत किसान ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। अतिवृष्टि के कारण किसान की सोयाबीन की फसल पहले ही खराब हो चुकी थी। अक्टूबर में उसने सरसों की बुवाई की थी, लेकिन दो दिन बारिश होने से वह भी बर्बाद हो गई। पूरी खबर पढ़ें 2. वसुंधरा से मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने की मुलाकात
सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उनके आवास पर मुलाकात की। तीन नेताओं के बीच अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई। पूरी खबर पढ़ें 3. खाद लेने आए किसानों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां
हनुमानगढ़ कस्बे में डीएपी खाद मांग रहे किसानों पर पुलिस ने लाठियां बरसा दी। खाद लेने के लिए कई महिलाएं भी कतार में लगी थीं। अचानक लाठीचार्ज करने से किसानों में भगदड़ मच गई। जिससे कई किसानों को चोटें आईं है। पूरी खबर पढ़ें 4. बेटे का शव देख मां ने दम तोड़ा
सीकर के फतेहपुर में शुक्रवार सुबह एक युवक बाइक समेत जली हुई हालत में मृत मिला। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही 70 वर्षीय मां ने भी दम तोड़ दिया। दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 5. पिता ने किया डेढ़ साल की बच्ची का किडनैप
झुंझुनूं के गांधी चौक क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही डेढ़ साल की मासूम बच्ची का किडनैप कर लिया गया। आरोप है कि बच्ची का ज्वेलर पिता ही उसे उठा ले गया। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. नेशनल हाईवे पर मची तेल की लूट
बालोतरा जिले के पचपदरा में सोयाबीन तेल से भरा एक टैंकर बेकाबू होकर हाईवे किनारे पलट गया। इस दौरान तेल लूटने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बाल्टी और अन्य बर्तन लेकर लोग रिफाइंड ऑयल भरने के लिए पहुंच गए। पूरी खबर पढ़ें 7. मां का शव ले जा रहे इंजीनियर बेटे सहित 3 की मौत
जयपुर एटीएस में तैनात महिला ASI का शव ले जा रहे परिजनों की कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में ASI के इकलौते इंजीनियर बेटे, वेटरनरी डॉक्टर भतीजे और बहन की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 8. टोलकर्मियों ने दुकानदारों को पीटा, एक का सिर फूटा
भरतपुर में शुक्रवार को हाईवे पर टोल कंपनी और दुकानदारों में झड़प हो गई। टोल कंपनी के कर्मचारियों ने दुकानदारों को लाठियों से पीटा। घटना में 2 दुकानदारों के चोटें आई हैं। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. बांसवाड़ा के 35 गांव में प्री-वेडिंग और आतिशबाजी पर रोक
बांसवाड़ा जिले के हाड़खरा पटेल समाज ने बढ़ती महंगाई और समाज में फैल रही कुरीतियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। समाज ने प्री-वेडिंग शूट, हल्दी रस्म पर स्टेज प्रोग्राम, आतिशबाजी और शोक संस्कार जैसी रस्मों पर रोक लगाते हुए नई सामाजिक संहिता लागू की है। कल क्या है खास 10. उस्ताद शुजात हुसैन खां देंगे सितार प्रस्तुति
जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 11 अक्तूबर को”म्यूजिक इन द पार्क” के कार्यक्रम में मशहूर सितार वादक उस्ताद शुजात हुसैन खां सितार प्रस्तुति देंगे।
