राजस्थान के विभिन्न शहरों में शुक्रवार रात चंद्रमा 17 मिनट की देरी से दिखा। भरतपुर में सबसे पहले रात 8.33 बजे चांद निकला, जयपुर में रात 8.40 बजे चंद्रमा दिखा। जयपुर में चांद निकलते ही लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। अजमेर में सीआरपीएफ ब्रिज पर शहर के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में महिलाएं अपने पति के साथ पहुंचीं और चांद को देखकर व्रत खोला। सुहागिनों ने विधि-विधान से पूजा की और चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित किया। उधर, प्रदेशभर में शाम होते ही सुहागिनें छतों पर पहुंच गई थीं। पति की लंबी आयु की कामना के साथ महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य दिया। पति के हाथ से पानी पीकर सुहागिनों ने व्रत पूरा किया। इससे पहले करवा चौथ की पूजा करने और कथा सुनने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में इकट्ठी हुई थीं। जोधपुर में महिलाओं ने पूजा के बाद जमकर डांस किया। सवाईमाधोपुर के चौथ का बरवाड़ा स्थित चौथमाता और गणेश जी के मंदिर में शाम तक करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। महिलाओं ने मंदिरों में शिव-पार्वती की पूजा की। तस्वीरों में देखिए राजस्थान में करवा चौथ… ये भी पढ़ें…
जयपुर में पति-पत्नी साथ करते हैं करवाचौथ व्रत:पायल गुप्ता बोलीं- पहली बार सास ने किया था मोटिवेट, तनुजा ने कहा- बच्चे के लिए भी रखती हूं उपवास पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
