अखण्ड सौभाग्य की कामना को लेकर महिलाओं ने शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत रखा। व्रत करने वाली कई महिलाएं पूरे दिन निर्जल रही। देर शाम को चांद नजर आने पर महिलाओं ने विधि-विधान से चांद का पूजन किया। उसके बाद छलनी से पहले चांद और पति का चेहरा देख पति की लम्बी उम्र की कामना की। पति ने अपने हाथों से पत्नी को पानी पिलाया और व्रत का पारण करवाया। कई महिलाओं ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ मनाने की रील व फोटो क्लिक कर अपलोड भी किए। दिन में बाजार में खरीदारी के लिए और ब्यूटी पार्लर में मेकअप करवाने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। व्रत का किया उद्यापन
करवा चौथ का व्रत करने वाली कई महिलाओं ने व्रत का उद्यापन किया। उन्होंने व्रती महिलाओं को घर बुलाकर उनके साथ समूह में ग्रुप में बैठकर पूजन किया। गीत गाकर भगवान की आराधना की। इसके बाद व्रती महिलाओं को जोड़े के साथ व बिना जोड़े भोजन करवाकर उनको सुहाग की सामग्री भेंट की। करवा चौथ पर खरीदारी पर दिए ऑफर
करवा चौथ को लेकर बाजार में कई व्यापारियों ने कॉस्मेटिक सामग्री, साड़ियां, गहनों आदि पर डिस्काउंट के बोर्ड लगा रखे थे। कई युवा अपनी पत्नी के लिए उनकी पसंद की मिठाई, साड़ी खरीदते बाजार में नजर आए। तो कई जने पत्नी की पसंद का मोबाइल भी खरीदते दिखाई दिए। तो कइयों ने पत्नी की पसंद की साड़ी और मिठाई खरीदी।
