भादरा (हनुमानगढ़)। रबी फसलों की बुआई के बीच डीएपी खाद की किल्लत से परेशान किसानों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। कृषि उपज मंडी समिति के कृषक विश्राम गृह में खाद टोकन वितरण के दौरान भारी भीड़ उमड़ने पर पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। किसानों में भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इससे किसानों में आक्रोश फैल गया।