कपूरथला के फगवाड़ा सबडिवीजन से नाबालिग छात्रा के लापता हो गई। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा दो दिन पहले घर से स्कूल के लिए निकली थी। मां की शिकायत पर थाना सदर फगवाड़ा में एफआईआर की गई है। परिजनों को शक है कि छात्रा के साथ उसकी सहेली भी हो सकती है। जांच अधिकारी एएसआई बूटाराम ने क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी 8 अक्टूबर की सुबह स्कूल गई थी। दोपहर 2:30 बजे छुट्टी होने के बाद घर नहीं लौटी। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि छात्रा के साथ उसकी एक पुरानी सहेली भी हो सकती है।
