Gold Rate Today on 16th June 2026: सोने की कीमतों में आज मंगलवार को मामूली गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में यह लाल निशान पर दिखाई दिया है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, सुबह 10 बजे दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 160 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 150 रुपये की गिरावट के साथ 1,38,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट आज 120 रुपये की गिरावट के साथ 1,13,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखा। उधर चांदी का हाजिर भाव बिना किसी बदलाव के 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर दिखाई दिया।
