Share Market Today: अमेरिका और ईरान के बीच पीस डील को लेकर बनी सहमति के चलते भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 1198 अंक की बढ़त के साथ 76,725.27 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1.43 फीसदी या 1076 अंक की बढ़त के साथ 76,604 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, निफ्टी शुरुआती कारोबार में 1.38 फीसदी या 324 अंक की बढ़त के साथ 23,948 पर ट्रेड करता दिखा।