Global Fintech Fest 2025: मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 (Global Fintech Fest 2025) का समापन 9 अक्टूबर को धमाकेदार रहा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने भाषणों (Modi Fintech Speech) से सभी का ध्यान खींचा। पीएम मोदी ने भारत के डिजिटल इको सिस्टम को दुनिया के लिए मिसाल बताया, जबकि स्टार्मर (Starmer India Visit) ने भारत-यूके के बीच AI और फिनटेक साझेदारी बढ़ाने की बात कही। मोदी ने कहा, “भारत का डिजिटल ढांचा नवाचार (Digital Innovation) और समावेशिता के नए मानक गढ़ रहा है।” उन्होंने यूपीआई, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और ओएनडीसी जैसे प्लेटफॉर्म्स की तारीफ की, जो छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े उद्यमियों तक को सशक्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा,“फिनटेक सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का हथियार है।” मोदी ने जीएफएफ को एक ऐसा मंच बताया, जो AI के जरिए फाइनेंस को और जिम्मेदार बनाएगा। उन्होंने भारत को वैश्विक फिनटेक हब के रूप में स्थापित करने का भरोसा जताया। इस ईवंट में 1 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए, जो भारत की डिजिटल प्रगति के गवाह बने।
