कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के चुनाव संपन्न हुए। इन चुनावों में एस. डी. शर्मा को फेडरेशन का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. सी. दवे (एडवोकेट) ने परिणाम की घोषणा की और शर्मा को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसी क्रम में यशपाल तिवारी (चंडीगढ़) को फेडरेशन का महासचिव निर्विरोध निर्वाचित किया गया। चुनाव प्रक्रिया में देशभर से फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि राजस्थान ब्राह्मण महासभा भी ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन से संबद्ध है और इसकी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती है।