हनुमानगढ़. प्रदेश में चार साल से कम उम्र के बच्चों को डेक्सट्रोमिथारफेन कफ सिरप देने पर रोक लगा दी गई है। इसे लेकर चिकित्सा विभाग ने जिले के निजी एवं सरकारी चिकित्सकों तथा आमजन के लिए जारी की गई एडवाइजरी में चार साल से कम उम्र के बच्चों को डेक्सट्रोमिथारफेन साल्ट का सिरप नहीं देने के लिए कहा गया है। इससे अधिक उम्र के खांसी के रोगियों के केस में भी इस कफ सिरप के उपयोग से बचने की सलाह दी गई है। अधिक उम्र के रोगी को डेक्ट्रोमिथारफेन सिरप लिखते समय डॉक्टर परिजनों को दवाई के दुष्प्रभाव व सुरक्षित डोज की जानकारी भी देंगे।
