Keir Starmer India Visit: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर 8 अक्टूबर 2025 को दो दिवसीय भारत यात्रा (Keir Starmer India Visit) पर पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Modi) के निमंत्रण पर यह दौरा भारत और ब्रिटेन के बीच आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कीर स्टार्मर (Keir Starmer )ने अपनी यात्रा की शुरुआत एक मजेदार अंदाज में की। उन्होंने ब्रिटिश एयरवेज की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में यात्रियों से कहा, “आपका प्रधानमंत्री कॉकपिट से बोल रहा है!” इस हल्के-फुल्के पल को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा।