India Gold Reserve: आज भारत का गोल्ड रिजर्व दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण भंडारों में से एक है। लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब देश के पास विदेशों से जरूरी सामान खरीदने के लिए पर्याप्त डॉलर तक नहीं बचे थे। हालात इतने बिगड़ गए थे कि सरकार को अपना सोना गिरवी रखकर कर्ज लेना पड़ा था। यह कहानी 1991 की है। वही साल जिसने भारत की आर्थिक दिशा और दशा दोनों बदल दीं।
