RBI Interest Rate: भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है। यह 5.25 फीसदी पर ही बनी रहेगी। आरबीआई ने अपनी वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी द्विमासिक पॉलिसी मीटिंग में यह फैसला सुनाया है। यह बैठक 3 से 5 जून के बीच आयोजित हुई। यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब अर्थव्यवस्था के सामने की चुनौतियां हैं। यूएस-ईरान युद्ध के चलते क्रूड ऑयल की कीमतें उच्च बनी हुई हैं। इससे देश को अपनी विदेशी मुद्रा का बड़ा हिस्सा तेल आयात करने में देना पड़ रहा है। वहीं, भारतीय रुपया लगातार गिर रहा है।
