इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट के पास इतिहास रचने का मौका होगा. रूट को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2000 टेस्ट रन पूरे करने के लिए सिर्फ 75 रन चाहिए. वहीं 57 रन बनाते ही वह टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. उनकी नजर सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक टेस्ट रन के रिकॉर्ड पर भी है.