फलोदी पुलिस ने भोजासर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 22.73 ग्राम अवैध एमडी (मेथम्फेटामाइन) बरामद की है। इस दौरान एक वांछित आरोपी यार मोहम्मद को भी गिरफ्तार किया गया। एसपी सतनाम सिंह ने बताया- डीएसटी फलोदी को मिली सूचना के आधार पर भोजासर थानाधिकारी जमील खां और डीएसटी प्रभारी प्रदीप एएसआई मय जाब्ता आउ कस्बा पहुंचे। वहां आरोपी यार मोहम्मद को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 22.73 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी मिली। अन्य मामले में भी वांछित था आरोपी आरोपी यार मोहम्मद को तुरंत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भोजासर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी यार मोहम्मद भोजासर थाने में एनडीपीएस एक्ट के एक अन्य मामले में भी वांछित था। इस प्रकरण में आगे की जांच चाखू थानाधिकारी प्रेमाराम सीआई कर रहे हैं। पुलिस यार मोहम्मद से अवैध एमडी की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है। यह पूरी कार्रवाई फलोदी के अतिरिक्त एसपी ब्रजराजसिंह चारण और लोहावट के सीओ नगेंद्र कुमार के सुपरविजन में की गई। गिरफ्तार आरोपी यार मोहम्मद का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल तीन मामले दर्ज हैं। ये रहे शामिल इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी जमील खां, डीएसटी प्रभारी प्रदीप एएसआई, बाबूखां एएसआई (भोजासर थाना), डीएसटी फलोदी से हेड कांस्टेबल महेंद्र उज्ज्वल, कांस्टेबल प्रतापसिंह, रामेश्वर, महेंद्र चौधरी और भोजासर थाना से कांस्टेबल पपूराम, मोडाराम, जेठाराम (चालक), मांगाराम तथा महिला कांस्टेबल सावित्री शामिल रहे।