अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा की फिटनेस पर सस्पेंस बना हुआ है. BCCI ने दोनों खिलाड़ियों को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिपोर्ट करने को कहा है. हार्दिक एक सप्ताह से ज्यादा समय तक फिटनेस ड्रिल और मैच सिमुलेशन से गुजरेंगे. RTP (रिटर्न टू प्ले) क्लियरेंस मिलने के बाद ही उनकी सीरीज में भागीदारी तय होगी.
