LPG Price Today: जून महीने के पहले दिन ही सुबह-सुबह लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ( Commercial LPG Cylinder Price Hike) की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। 1 जून से लागू नई दरों के तहत दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 42 रुपये बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़ाकर 3,255.50 रुपये कर दी गई है।
