जोधपुर में सोमवार को एक बार फिर से मौसम बदला। शाम करीब 4 बजे बाद तेज हवा के साथ आंधी और बारिश का दौर चला। मौसम में इस बदलाव से तापमान गिर गया। इससे पहले सुबह धूप रही। दोपहर दो बजे बाद बादल छा गए थे। शहर में अचानक आई आंधी और बारिश की वजह से शाम पांच बजे ही अंधेरा छा गया। इस दौरान गाड़ियों की हेडलाइट जलानी पड़ी। दो दिन पहले 30 मई (शनिवार) को भी शहर में तेज अंधड़ और बारिश आई थी। इससे एक यूनिपोल और पेड़ गिर गए थे। यूनिपोल को सोमवार को क्रेन की मदद से हटाया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया था। फोटो में देखें शहर के मौसम का हाल… मौसम से जुड़ी ये 3 बड़ी अपडेट्स पढ़ें… अगले दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग ने 2 और 3 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को भी ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। आंधी-बारिश से गिरा तापमान: सोमवार को हुई आंधी-बारिश के बाद 2 डिग्री तक तापमान गिरा। दोपहर 2 बजे तापमान करीब 41 डिग्री था। लेकिन, मौसम बदलने के बाद तापमान 39.2 डिग्री तक पहुंच गया। दो दिन बाद सामान्य रहेगा मौसम: मौसम विभाग के अनुसार 4 जून से मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि इस दौरान कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। वहीं तापमान भी 40 डिग्री पार पहुंचने की संभावना है।