Gold Price Today: सोने की कीमतों में मंगलवार को भी तेजी देखी जा रही है। इस तेजी से सोने ने आज फिर नया ऑल टाइम हाई लेवल बनाया है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह सोने का वायदा भाव 0.44 फीसदी या 524 रुपये की तेजी के साथ 1,20,773 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सोने ने 1,20,879 रुपये प्रति 10 ग्राम का नया उच्च स्तर बनाया है। वैश्विक बाजार में भी सोने में भारी तेजी देखी जा रही है।
