वर्ल्ड बैंक ने मंगलवार को भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ा दिया है। वर्ल्ड बैंक ने वित्त वर्ष 2026 के लिए भारत के इकोनॉमिक ग्रोथ अनुमान को 6.3 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया है। हालांकि, इसने वित्त वर्ष 2027 के लिए जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को 0.2 फीसदी घटाकर 6.3 फीसदी किया है। अमेरिका द्वारा उम्मीद से अधिक टैरिफ को देखते हुए वर्ल्ड बैंक ने ऐसा किया है।