Mistaken Salary : क्या आपने कभी सुना है कि किसी को गलती से इतनी बड़ी सैलरी (Mistaken Salary) मिल जाए और वह फौरन नौकरी छोड़ दे ? एक ऐसी ही हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कर्मचारी को कंपनी ने गलती से उसकी सैलरी से 330 गुना ज्यादा राशि दे दी। इसके बाद उसने न केवल नौकरी छोड़ दी (Employee Quits Job), बल्कि कानूनी लड़ाई जीतकर वह पूरी राशि अपने पास रखने में भी कामयाब रहा। यह कहानी न केवल रोचक है, बल्कि यह सवाल भी उठाती है कि क्या इतनी बड़ी राशि को रखना नैतिक रूप से सही है। यह घटना तब शुरू हुई जब एक कंपनी ने अपने सिस्टम में हुई गलती के कारण एक कर्मचारी के खाते में उसकी सामान्य सैलरी से 330 गुना ज्यादा राशि ट्रांसफर कर दी। कर्मचारी को जब इस बात का पता चला, तो उसने तुरंत नौकरी छोड़ने का फैसला किया। कंपनी ने जब अपनी गलती को सुधारने की कोशिश की और राशि वापस मांगी, तो मामला कोर्ट तक पहुंच गया। हैरानी की बात यह है कि कोर्ट ने कर्मचारी के पक्ष में फैसला सुनाया, और उसे वह पूरी राशि रखने की अनुमति (Legal Battle Win)मिल गई।