भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.17 फीसदी या 136 अंक की बढ़त के साथ 81,926 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर थे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.12 फीसदी या 30 अंक की बढ़त के साथ 25,108 पर बंद हुआ है।

You missed