भारत में साल 2026 में सैलरी में 9 फीसदी की वृद्धि होने की उम्मीद की जा रही है। यह साल 2025 में दर्ज की गई 8.9 फीसदी की वृद्धि से अधिक है। यह ग्लोबल इकोनॉमिक स्लोडाउन के बावजूद मजबूत जॉब मार्केट को दर्शाता है। एक रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है। एओन पीएलसी द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में रियल स्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) जैसे सेक्टर में सबसे अधिक सैलरी बढ़ोतरी देखी जाएगी।