Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में उच्च स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली है। मंगलवार शाम सोने का भाव लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना वायदा 319 रुपये की गिरावट के साथ 1,19,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, इस समय चांदी का वायदा भाव 0.17 फीसदी या 244 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,275 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।