बारां. खुद को सेना में अधिकारी बताते हुए एक शातिर ने जिले की महिला से पहले दोस्ती की ओर फिर शादी का झांसा देकर सात लाख की ऑनलाइन ठगी कर ली। 8 माह पूर्व हुई इस ठगी की रिपोर्ट मई 2025 में साइबर थाने पर दर्ज कराई गई थी। मामले का पुलिस ने मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को मुजफ्फरपुर (बिहार) से डिटेन कर गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी को पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है।
