प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र में एक गांव में गुरुवार रात अज्ञात हमलावर ने मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बेटी की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। देवगढ़ थाना अधिकारी नगजी राम ने बताया – बीती रात महिला (40) अपनी बेटी (12) के साथ खाट पर घर के बाहर सो रही थी। इस दौरान अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। हमले में बेटी की मौत हो गई और मां गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का पति और बेटा राजसमंद में मजदूरी के लिए गए थे। घर में केवल महिला और उसकी बेटी थी। 15 साल की दूसरी बेटी उस रात पड़ोस में रिश्तेदारों के घर सोई थी। सुबह जब वह घर लौटी तो उसने खाट पर मां और बहन को खून में सना देखा। दूसरी बेटी ने दी सूचना दूसरी बेटी की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर सुबह करीब 8 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया – गांव से महिला के रिश्तेदार पहले उसे प्रतापगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया। सूचना मिलने पर महिला का पति और बेटा भी उदयपुर के लिए रवाना हो गए। फिलहाल मौके पर पुलिस और एफएलएल टीम जांच कर रही है। यह भी पढ़ें वॉक पर निकली महिला की चाकू मारकर हत्या:नाबालिग बेटी पर भी किया हमला, गंभीर घायल; आरोपी हिरासत में वॉक पर निकली मां-बेटी पर बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में मां की मौत हो गई, वहीं बेटी गंभीर घायल है। घटना बारां जिले के अंता में गुरुवार रात करीब 10:30 बजे हुई। बेटी का कोटा के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। ( पूरी खबर यहां पढ़ें)
