फैशन इवेंट जयपुर कॉट्योर शो (जेसीएस) सीजन-14 का ग्रैंड पोस्टर लॉन्च कायो क्लब में आयोजित समारोह में किया गया। शहर के चर्चित व्यक्तियों की मौजूदगी में जयपुर कॉट्योर शो के नए सीजन की आधिकारिक शुरुआत हो गई। पोस्टर लॉन्च समारोह में फैशन, ग्लैमर और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई जाने-माने चेहरे मौजूद रहे। इस अवसर पर मॉडल आकांक्षा, फिरदौस, तनु शीना वरुणवि, देबोस्मिता, पारुल और ज्योति सहित कई फैशन पर्सनैलिटीज ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान फैशन इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों, सेलिब्रिटीज, मॉडल्स और डिजाइनर्स ने जयपुर कॉट्योर शो की यात्रा और इसकी उपलब्धियों पर चर्चा की। आयोजन में मौजूद लोगों ने आगामी सीजन को लेकर अपनी उत्सुकता भी जाहिर की। शो के फाउंडर-डायरेक्टर गौरव गौड़ ने बताया कि जयपुर कॉट्योर शो पिछले कई वर्षों से राजस्थान में फैशन, रचनात्मकता और उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का काम कर रहा है। यह मंच न केवल नए डिजाइनर्स और मॉडल्स को अवसर देता है, बल्कि फैशन इंडस्ट्री के नए ट्रेंड्स और इनोवेशन को भी सामने लाता है। उन्होंने कहा कि सीजन-14 को पहले से अधिक भव्य, आकर्षक और यादगार बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। इस बार भी देशभर के नामी डिजाइनर्स, मॉडल्स और फैशन विशेषज्ञ इस मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में गौरव गौड़ ने सभी अतिथियों, फैशन प्रेमियों और सहयोगियों का स्वागत किया। इस अवसर पर एलीट मिस राजस्थान की मॉडल्स, मेंटर्स और फैशन जगत से जुड़े अन्य लोग भी मौजूद रहे।