Gold Silver Price Today: सोने की घरेलू हाजिर कीमत में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी जा रही है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, आज बुधवार को दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 600 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोने का भाव 550 रुपये गिरकर 1,45,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 450 रुपये की गिरावट के साथ 1,18,870 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।