भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 70 अंक की बढ़त लेकर 81,274.79 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 95 अंक की तेजी के साथ 81,299 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 शेयर हरे निशान पर और 17 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.19 फीसदी या 47 अंक की बढ़त के साथ 24,939 पर ट्रेड करता दिखा।