Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। इससे सोना नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। घरेलू वायदा बाजार की बात करें, तो एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का रेट 1.29 फीसदी या 1523 रुपये की बढ़त के साथ 1,19,636 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। यह सोने का रिकॉर्ड भाव है। वैश्विक स्तर पर भी कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है।