Today Petrol-Diesel Price: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। शनिवार को पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले 10 दिनों के भीतर यह तीसरी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। लगातार महंगे होते पेट्रोल-डीजल से आम जनता की परेशानी और चिंता बढ़ती जा रही है। इसके अलावा दिल्ली में CNG के दाम भी 1 रुपए प्रति किलो बढ़ गए हैं।
