नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पेट्रोल-डीजल की कीमतों से जुड़ी है। सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल 96 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा कर दिया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. पेट्रोल 96 और डीजल 91 पैसे महंगा
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल 96 और डीजल की रेट 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ी है। 9 दिनों में ईंधन कीमतों में तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। नई दरें लागू होने के बाद जयपुर में पेट्रोल की कीमत 109 रुपए 87 पैसे और डीजल के दाम 95 रुपए 5 पैसे प्रति लीटर हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. पेड़ से टकराई कार, 3 बारातियों की मौत
श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 3 बारातियों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और शव सड़क और खेत में बिखर गए। पूरी खबर पढ़ें 3. मंत्री-अफसरों की विदेश यात्राओं पर रोक
पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने सहित 7 तरह की अपील के बाद राज्य सरकार ने सर्कुलर जारी कर मंत्रियों, अफसरों और कर्मचारियों की सरकारी खर्च पर विदेश यात्राओं पर भी रोक लगा दी है। सभी विभागों को गाइडलाइन की कठोरता से पालना करने का आदेश दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 4. गर्मी की छुट्टियां बढ़ाईं, अब 29 जून को स्कूल खुलेंगे
राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 28 जून तक बढ़ा दी गई हैं। पहले 22 जून से स्कूल खुलने थे, लेकिन अब 29 जून को खुलेंगे। छुट्टियां बढ़ाने को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के बैनर तले शिक्षकों का आंदोलन चल रहा था। सरकार ने शिक्षकों की मांगें मान ली हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. XEN पति पीटता था, पत्नी ने किया सुसाइड
जयपुर में XEN पति की प्रताड़ना से परेशान होकर पत्नी ने सुसाइड किया था। पति को वीडियो कॉल कर चुन्नी से फंदा बनाकर लटक गई थी। डेढ़ महीने बाद 20 मई को महिला के मोबाइल में घर का सीसीटीवी फुटेज मिला जिससे मारपीट करने का खुलासा हुआ। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. बोलेरो की टक्कर से 10 फीट ऊपर उछला युवक
ब्यावर जिले के मसूदा थाना इलाके में बोलेरो ने रॉन्ग साइड आकर बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक 10 फीट ऊपर तक उछल गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी खबर पढ़ें 7. कम्प्यूटर अनुदेशक के पदों पर निकली वैकेंसी
माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग में वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक और बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक के 3,951 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती के लिए 25 मई से 23 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के 322 पद और बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक के 3629 पदों पर भर्ती होगी। पूरी खबर पढ़ें 8. चेन से बंधी रही कुत्ते की गर्दन, धड़ ले गया लेपर्ड
अलवर के राजगढ़ कस्बे में RPF इंस्पेक्टर के घर में लेपर्ड घुस गया। दीवार फांदकर घुसे लेपर्ड ने बगीचे में बंधे पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया और मार डाला। 16 मिनट बाद लेपर्ड चेन से बंधा कुत्ते का सिर छोड़कर उसका बाकी शरीर खींचकर ले गया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. शेर-तेंदुए को फव्वारे से नहलाया, भालू को आइसक्रीम दी
कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में जानवरों को लू से बचाने के लिए खास इतंजाम किए गए हैं। भालू को आइसक्रीम तो शेर-तेंदुओं को फव्वारे लगाकर नहलाया जा रहा है। इसके साथ ही डक्टिंग सिस्टम, फॉगर और स्प्रिंकलर की व्यवस्था की गई है, ताकि टेम्प्रेचर को कंट्रोल रखा जा सके। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. CBSE ने स्कैन आंसर शीट के लिए तारीख फिर बढ़ाई
CBSE ने 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए स्कैन आंसर शीट हासिल करने की डेट दूसरी बार बढ़ा दी है। पहले ये डेट 22 मई थी, जिसे बढ़ाकर 23 मई किया और अब 24 मई कर दिया है। इससे उन हजारों विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाए थे।
