भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री निहाल चंद मेघवाल का शनिवार को दौसा जिला कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने साफा, दुपट्टा और माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत होते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती के बल पर ही पश्चिम बंगाल में भाजपा को शानदार सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि हजारों कार्यकर्ताओं के संघर्ष और बलिदान से बंगाल भगवामय हुआ है। साथ में जिले के एससी मोर्चा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर आगामी चुनावों में भाजपा को मजबूत करें और प्रत्येक बूथ तक संगठन को सशक्त बनाएं। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, जिला महामंत्री विपिन जैन, जिला कार्यकारिणी सदस्य किरण डोरिया, प्रदेश मंत्री मनीष पहाड़िया, एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री महेंद्र चांदा, जिला उपाध्यक्ष शिव शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री किशोरी लाल बैरवा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर बंशीवाल, मनीष वैध, रामप्रसाद वर्मा, जिला प्रवक्ता विजय बैरवा, नवीन शर्मा, रामजीलाल बैजवाडी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
