dholpur. जिले में राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन रोकने के प्रयासों के बीच पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को जागरूक कर ‘गांधीगिरी’ के जरिए इस कारोबार पर अंकुश लगाने की पहल शुरू की है। पुलिस का उद्देश्य इस अवैध करोबार पर ग्रामीणों के सहयोग से लगाम लगाना है। जिसमें पुलिस को सफलता हासिल होने की उम्मीद है।
