NEET पेपर लीक मामले को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के कार्यकाल में 17 पेपर लीक हुए थे और उस समय कांग्रेस जवाब देने से बचती रही। हमारे चेहरे को लेकर कहते हें कि तिलक सही नहीं लगाया। राठौड़ ने कहा कि लोगों को यह भी याद है कि गहलोत के सबसे खास माने जाने वाले RPSC चेयरमैन तक को पेपर आउट करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार पेपर लीक मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ शनिवार को अलवर में पंडित दीनदयाल महा अभियान के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए तीसरे सत्र में हसन खां स्थित पल्लीवाल जैन भवन पहुंचे थे। असल में बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष ने RPSC के पूर्व कार्यवाहक चेयरमैन शिव सिंह राठौड़ को लेकर यह बात कही। हालांकि पुराने रिकॉर्ड के अनुसार, शिव सिंह को SOG ने अरेस्ट नहीं किया था। उनको हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए ले जाया गया था। प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने बाद में भास्कर रिपोर्टर को फोन पर बताया कि आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन शिव सिंह राठौड़ को डिटेन किया था। लेकिन आरपीएससी के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा को अरेस्ट किया था। ये सब उनके खास थे। पेपर रद्द कर नई तारीख की घोषणा पर एनटीए को धन्यवाद उन्होंने कहा कि नीट मामले में तो एटीए को धन्यवाद देना चाहता हूं कि तुरंत पेपर को रद्द कर नई तारीख की घोषणा कर दी। वरना परीक्षा में विलंब होने पर स्टूडेंट्स का अभ्यास टूट जाता। जैसे SI भर्ती में हुआ। उनकी नौकरी लगने के बाद अभ्यास टूट गया था। अब उनको परीक्षा देने को कहोगे तो उनका अभ्यास नहीं है। मदन राठौड़ ने कांग्रेस सरकार में हुए घोटालों को किया याद प्रशिक्षण शिविर में पहले उन्होंने बीजेपी के कार्यकर्ता व नेताओं को संबोधित करते हुए राठौड़ ने कहा कि पार्टी की रीति नीति से आमजन को अवगत कराना चाहिए। पहले कांग्रेस सरकार में हुए बड़े घोटाले याद दिलाने चाहिए। ताकि आमजन को कांग्रेस व बीजेपी का पता चल सके। भजनलाल सरकार के राज में एक भी नहीं हुआ पेपरलीक मीडिया से बातचीत में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि NTA ने तुरंत पेपर रद्द कर नई तारीख देकर बहुत अच्छा किया है। किसी ने भी अपराध किया है तो उन्हें दंडित किया जाएगा। हमने पुलिस को चाक चौबंद किया है। एसओजी को तैयार किया है। गहलोत राज में हुए 17 पेपर लीक, भजनलाल सरकार में एक भी नहीं कांग्रेस के नेताओं को जवाब देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निकटतम व्यक्ति RPSC के चेयरमैन को गिरफ्तार किया था। वो किस मुंह से सवाल करते हैं, वो पूरे आकंठ में डूबे हैं। उनके राज में 17 पेपर लीक हुए थे, जबकि भजनलाल सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। जल्द होंगी मंत्रिमंडल विस्तार व राजनीतिक नियुक्तियां राठौड़ ने कहा कि राजनीतिक नियुक्तियां जल्दी हो सकती है। वैसे यह मुख्यमंत्री का विवेकाधिकार है। फिर भी समय-समय पर नाम दिए जाते हैं। पहले भी कुछ नियुक्तियां हुई हैं। मंत्रिमंडल का विस्तार तो मुख्यमंत्री के क्षेत्राधिकार में आता है। पेट्रोल-डीजल किल्लत पर फ्यूल बर्बाद नहीं करने की अपील देश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यही मैसेज है कि मितव्ययी बनना है। फ्यूल बर्बाद नहीं करना है। मैं भी पहले रॉकेट की तरह चलता था। कई गाड़ियां साथ जाती थी। अब एक गाड़ी में कई नेता बैठ जाते हैं। इसके पीछे भावना है कि फिजूल खर्ची नहीं करनी है। बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर में दूसरे सत्र में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनके साथ वन राज्य मंत्री संजय शर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष अशेाक गुप्ता सहित पार्टी के काफी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे। ——————- ये खबर भी पढ़िए… गहलोत बोले- NTA को भंग करें, राज्यों को दें NEET:कहा- हिम्मत है तो तीन साल के नीट पेपरलीक की सीबीआई जांच करवाएं जयपुर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा- NTA को भंग कर देना चाहिए, जब आप बार-बार पेपर लीक होने से रोक नहीं पा रहे हो, आप एग्जाम करा नहीं पा रहे हो। पहले राज्यों के पास यह अधिकार था, वापस राज्यों को दे देना चाहिए। (पूरी खबर पढ़ें…)