किसी भी म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले आपका KYC (Know Your Customer) अपडेट होना जरूरी है। KYC अपडेट करने से पहले यह देखना महत्वपूर्ण है कि आपका वर्तमान KYC स्टेटस क्या है। आप यह जानकारी किसी भी AMC (एसेट मैनेजमेंट कंपनी) या RTA (रजिस्ट्रार एंड ट्रांसफर एजेंट) की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना PAN नंबर दर्ज करना होगा। यहां आपका KYC स्टेटस वैलिडेटेड, रजिस्टर्ड, ऑन होल्ड या रिजेक्टेड के रूप में दिखाई देगा।
