डूंगरपुर। शहर की पातेला बस्ती में दो दिन पूर्व रात में हुई चाकूबाजी के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार रात को विवाद उस समय और बढ़ गया जब आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग एकत्रित हुए। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर हमला कर दिया गया, जिससे माहौल गरमा गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह और एसपी मनीष कुमार ने बस्ती में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया।