नीट (NEET) परीक्षा-2026 में हुए कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में बुधवार को जालोर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कमेटी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। जिला अध्यक्ष रमिला मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन और पुतला दहन
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने युवाओं के सम्मान में नारों के साथ विरोध जताया और बीच सड़क पर शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया। एडीएम को सौंपा ज्ञापन, NTA भंग करने की मांग प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जालोर एडीएम राजेश मेवाड़ा को ज्ञापन सौंपा और कहा कि पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें। पारदर्शिता में विफल रही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को तुरंत भंग किया जाए। जबकि नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। यह रहे मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री सुखराम विश्नाई सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन में खसाराम परिहार, रमेश सोलंकी, मिश्रिमल, बसन्त, योगेन्द्र सिंह, सुस्मिता गर्ग, सवाराम पटेल, भोमाराम और भवरलाल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
