दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई के बीच पूर्व WFI अध्यक्ष और पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता व पहलवान व‍िनेश फोगाट पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि WFI कभी खिलाड़ियों को खेलने से नहीं रोकती. मामले में अब जांच अधिकारी का बयान 15 और 19 मई को दर्ज होगा.