भरतपुर के नदबई इलाके में 15 दिन पहले बानी ROB उखाड़ना शुरू हो गई। जिसको लेकर कल कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। वहीं जैसे ही यह मामला नदबई विधायक जगत सिंह के संज्ञान में आया तो, उन्होंने भी सीएम को लेटर लिखते हुए ROB बनाने वाली कंपनी और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 37 करोड़ की लागत से बना था ROB नदबई विधायक जगत सिंह ने सीएम को लेटर लिखते हुए बताया है कि नदबई कस्बे में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग द्बारा रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण करवाया गया था। ROB का निर्माण कार्य 37 करोड़ की लागत से करवाया गया था। 15 दिन बाद ही उखड़ा ROB का निर्माण मैसर्स ज्योति बिल्डर्स द्बारा किया गया था। ROB बने हुए 15 दिन का समय हुआ है। 15 दिन बाद ही ROB सड़क कई जगह से उखड़ने लगी है। सड़क धसने लगी है, डामर उखड़ने लगा है, सड़क पर गड्ढे पड़ने लगे हैं। यह तकनीकी मानकों की अनदेखी दर्शाती है। आमजन की सुरक्षा का सवाल ऐसा लग रहा है ठेकेदार द्बारा निर्माण कार्य में घोर लापरवाही बरती गई है। गुणवक्ता और और निर्माण सामग्री के उपयोग में गंभीर अनियमितताएं बरती गई हैं। इसमें सरकारी रुपयों की हानि हुई है। साथ ही आमजन की सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय है। इसलिए इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषी ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कल कांग्रेस ने किया था प्रदर्शन दरअसल नदबई रेलवे ब्रिज का 15 दिन पहले ही निर्माण पूरा हुआ था। 15 दिन बाद ही सड़क टूटने लगी, गड्ढे पड़ने लगे। जिसको लेकर कल कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव प्रशांत उपाध्याय ने लोगों के साथ प्रदर्शन किया। विधायक संज्ञान में जैसे ही मामला आया तो, उन्होंने सीएम को कार्रवाई के लिए लेटर लिखा।