भरतपुर के श्मशानेश्वर मंदिर में आज ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया गया। मंदिर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव का अभिषेक किया और महाआरती की। मंदिर को फूलों से सजाया गया। कलेक्टर कमर चौधरी भी कई अधिकारियों के साथ मंदिर पर पहुंचे और उन्होंने भी पूजा अर्चना की। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त मुकेश मीणा ने बताया कि ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के उपलक्ष में देवस्थान विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। आज भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना और भगवान शिव का अभिषेक किया गया। आज भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया है। मंदिर में महाआरती के बाद प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया है। मंदिर में एक LED लगाई है, जिसमें सोमनाथ मंदिर से सीधा लाइव प्रसारण किया गया है। मंदिर को फूलों से सजाया गया ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ को लेकर श्मशानेश्वर मंदिर को फूलों से सजाया गया। साथ ही भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया। कलेक्टर कमर चौधरी ने भी मंदिर पर पहुंचकर अभिषेक और आरती कि मंदिर में सोमनाथ मंदिर से LED पर लाइव प्रसारण चलाया गया। सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल हुए पूरे सोमनाथ मंदिर पर पहली बार आक्रमण के एक हजार साल पूरे हुए और पुनर्निर्माण के 75 साल आज पूरे हुए हैं। इसे लेकर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमनाथ मंदिर में हुए कार्यक्रम का भी सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर देखा गया।
