डीडवाना में 11 मई को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष और मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशानुसार, इस अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य समारोह 11 मई को गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। शीतल कुंड मंदिर में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
इसी क्रम में डीडवाना में जिला प्रशासन और देवस्थान विभाग की ओर से जिला स्तरीय कार्यक्रम शीतल कुंड मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। यहां गुजरात के मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी। जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।