कोटक महिंद्रा बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है। AU Small Finance Bank ने गुरुवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि निजी क्षेत्र के बड़े बैंक Kotak Mahindra Bank को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से कंपनी में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी मिल गई है। AU SFB ने अपनी फाइलिंग में कहा, ‘कोटक महिंद्रा बैंक, उसकी सहायक कंपनियां, उनके द्वारा मैनेज किए जाने वाले फंड्स और स्कीम्स, जिन्हें सामूहिक रूप से कोटक महिंद्रा ग्रुप कहा जाता है, को AU SFB की चुकता शेयर पूंजी या वोटिंग अधिकारों में कुल 9.99% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी मिली है।’