Gold Rate Today: घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार सुबह सोने की कीमतें गिरावट के साथ ट्रेड कर रही थीं, लेकिन दोपहर आते-आते कीमतें हरे निशान पर आ गईं। चांदी के साथ भी ऐसा ही हुआ। मंगलवार दोपहर एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.31 फीसदी या 467 रुपये की बढ़त के साथ 1,49,806 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 0.87 फीसदी या 2116 रुपये की बढ़त के साथ 2,46,011 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
