Crude Oil Price: तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन फिर भी नई ड्रिलिंग शुरू नहीं हो रही। सुनने में अजीब लगता है, पर सच्चाई यही है। तेल निकालना कोई नल खोलने जैसा आसान काम नहीं है। मामला जितना आसान दिखता है, उससे कहीं ज्यादा उलझा हुआ है। पिछले कुछ महीनों से तेल कंपनियां लगभग पूरी क्षमता पर काम कर रही हैं। स्टोरेज भरे पड़े हैं, रिफाइनरी पहले से ही ओवरलोड हैं। ऐसे में नया तेल निकालकर रखा भी कहां जाएगा? ऊपर से नई ड्रिलिंग में सालों लग जाते हैं। आज कुआं खोदा, तो हो सकता है 10 साल बाद तेल निकले। तब तक अगर कीमत गिर गई, तो सारा खेल बिगड़ सकता है।