रणथंभौर टाइगर रिजर्व में वन विभाग की टीम ने अभी शिकार के खिलाफ एक कार्रवाई को अंजाम दिया वन विभाग की टीम ने तालडा रेंज कार्रवाई करते हुए यह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग की टीम नेआरोपी राजू (35) पुत्र गोपीराम बावरिया निवासी नंदगांव थाना बिंदायका जयपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कछुआ किया बरामद तालड़ा रेंजर राम खिलाड़ी मीणा ने बताया मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग बनास नदी अवैध शिकार कर मलारना की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर वनपाल आरती शर्मा नेतृत्व में श्यामोली बिलोली कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी की। इस दौरान दो लोग बाइक पर एक बोरा लेकर आते हुए दिखाई दिए। जिनमें से एक आरोपी वन विभाग की टीम को देखकर भाग गया। वहीं वन विभाग की टीम ने एक आरोपी को पकड़ लिया। जिसके बोरे में एक कछुआ, मछली पकड़ने का कांटा मिला। जिसपर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ ही घायल कछुए को उपचार के लिए वेटरनरी हॉस्पिटल भिजवाया गया। रेंजर मीणा ने बताया कि आरोपी की पत्नी लंबे समय से बीमार चल रही थी। जिसके चलते एक हकीम ने उसे कछुआ का मांस खिलाने की सलाह दी थी। जिस पर आरोपी बनास नदी में कछुआ पकड़ने आया था। इसी दौरान वन विभाग की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
